Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2022: बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पंजीकरण शुरू

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2022: बिहार सरकार के तरफ से बालिकाओ को उनके जन्म से लेकर उन्हें स्नातक उत्तीर्ण होने तक वितीय सहायता प्रदान करने के लिए एक योजना की शुरुआत की गयी हैं जिसका नाम ” कन्या उत्थान योजना “ हैं | कन्या उत्थान योजना के तहत अलग-अलग चरण में कुछ पैसे दिए जाते है | बिहार सरकार द्वारा शुरू की गयी इस योजना के तहत बालिकाओ के उत्थान के लिए इसकी शुरुआत की गयी हैं | इस योजना को शुरू करने का बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार बाल विवाह को रोकने और लड़कियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की एक पहल हैं |

अगर आपके घर में कोई बच्ची हैं और आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसमें आवेदन करना होगा | इस योजना का लाभ प्राप्त करने से पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर इसके नोटिफिकेशन को जरुर पढ़े या नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके भी पढ़े सकते हैं |

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2022 इस योजना के तहत सभी व्यक्ति को आवेदन करने की जरूरत नहीं होती है | अगर आप जानना चाहते हैं की आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं या नहीं और अगर लाभ प्राप्त कर सकते हैं तो क्या क्या योग्यता होनी चाहिए आदि के बारे में नीचे पुरे विस्तार से बताया गया है, इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2022

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2022: Overview

योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 (Kanya Utthan Yojana)
Short form MKUY
राज्य का नाम बिहार
लाभार्थी राज्य की लड़कियों
आधिकारिक वेबसाईट edudbt.bih.nic.inMukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2022
Application Mode Online
योजना स्टेटस अभी चालू है
पंजीकरण का साल 2022
विभाग समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार

 

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2022

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार ने किया हैं | इस योजना के तहत अलग अलग समय पर बच्चियों को जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक अलग अलग प्रकार से प्रोत्साहन राशी प्रदान की जाती हैं | जिससे उसकी आर्थिक रूप से सहायता प्रदान हो सके और पालन-पोषण में किसी भी प्रकार की कमी न हो |

इस योजना के तहत जिस भी बच्ची का उम्र 0 से 2 साल के बीच है उनके अभिभावक ही इस योजना में आवेदन कर सकते हैं | इस योजना के तहत केवल निजी अस्पताल में या फिर घर में जन्म लेने वाले बच्ची के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन किया जायेगा | सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाली बच्चियों को पहले ही इस योजना से जोड़ दिया जाता जाता है इसलिए उन्हें इसके लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है |

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मिलने वाले राशि

बिहार सरकार द्वारा शुरू की गयी इस योजना के तहत सेनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए तथा यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी राज्य की कन्याओं को सहायता राशि प्रदान की जाएगी | पहले बिहार सरकार द्वारा नैपकिन खरीदने के लिए ₹150 रुपया दिया जाता था लेकिन अब इस राशी को दोगुना कर दिया गया हैं |

  • नए नियम के अनुसार अब बिहार सरकार के तरफ से नैपकिन खरीदने के लिए ₹300 की धनराशि कन्याओं के लिए प्रदान की जाती है|
  • यूनिफॉर्म खरीदने के लिए पहले 1 से 2 वर्ष की आयु में ₹400
  • 3 से 5 वर्ष की आयु में ₹500
  • 6 से 8 वर्ष की आयु के लिए ₹700
  • तथा 9 से 12 वर्ष की आयु के लिए 1000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती थी

लेकिन बिहार सरकार द्वारा इस योजना के तहत दी जाने वाली राशी में बढ़ोतरी की गयी हैं | राशि बढाकर दोगुना कर दी गयी हैं , जो इस प्रकार हैं |

  • 1 से 2 साल की वर्ष के लिए ₹600
  • 3 से 5 साल की आयु के लिए ₹700
  • 6 से 8 साल की आयु के लिए ₹1000
  • 9 से 12 साल की आयु के लिए ₹1500 सहायता राशि कर दी गयी हैं |
धन राशि का विवरण नई सहायता राशि पुरानी सहायता राशि
सेनेटरी नेपकिन के लिए 300 रूपये 150 रूपये
यूनीफोर्म के सहायता राशि 1 से 2 वर्ष की आयु के लिए 600 रूपये 400 रूपये
3 से 5 वर्ष की आयु के लिए 700 रूपये 500 रूपये
6 से 8 वर्ष की आयु के लिए 1000 रूपये 700 रूपये
9 से 12 वर्ष की आयु के लिए 1500 रूपये 1000 रूपये

योजना के तहत मिलने वाले लाभ 

इस योजना के तहत पुत्री के जन्म के बाद से लेकर उसके स्नातक उत्तीर्ण करने तक लाभ दिया जाता है जिसे नीचे बताया गया हैं |

  • कन्या के जन्म पर :- 2000 रूपए
  • कन्या के 1 वर्ष पूरा होने के बाद :- 1000 रूपए
  • कन्या के 2 वर्ष पूरा होने के बाद :- 2000 रूपए
  • कक्षा 1 से 2 के बीच में हर वर्ष :- 600 रूपए
  • कक्षा 3 से 5 के बीच में हर वर्ष :- 700 रूपए
  • कक्षा 6 से 8 के बीच में हर वर्ष :- 1000 रूपए
  • कक्षा 9 से 12 के बीच में हर वर्ष :- 1500 रूपए
  • कक्षा 10वीं/मैट्रिक पास करने पर :- 10,000/- रूपए
  • कक्षा 12वीं/इंटर पास करने पर :- 25,000 रूपए
  • स्नातक पास होने के बाद :- 50,000 रूपए

नोट : इसके अतिरिक्त कक्षा 7 से लेकर 12 तक की छात्राओं को प्रति माह 300/- रूपये दिए जायेगे | ये पैसे उन्हें किशोरी स्वास्थ्य योजना के तहत दिए जायेगे | ये पैसे उन्हें सेनेटरी नैपकिन के लिए दिया जायेगे

योजना का लाभ लेने के लिए योग्यता 

  • इस योजना का लाभ वे अभिभावक ही ले सकते हैं जो मूल रूप से बिहार के निवासी हैं |
  • इस योजना का लाभ केवल पुत्री के जन्म पर ही दिया जायेगा
  • आवेदक के पुत्री की आयु 0 से लेकर 2 वर्ष के बीच होनी चाहिए, तभी आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं |

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2022 Important document

  • आवेदक माता-पिता का आधार कार्ड
  • पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • बच्चे के माँ की तस्वीर
  • पैन कार्ड, आदि

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में ऐसे करे आवेदन 

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको ऑनलाइन भरने का प्रपत्र के लिए यहाँ क्लिक करे के विकल्प पर जाना होगा
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर सामने आएगा |
  • जहाँ पर आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म मिलेगा | फिर आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में मांगे गए सभी जानकारी को सही सही भरना हैं |
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको Login करने का User ID और password मिलेगा, जिसके माध्यम से आपको फिर से लॉग इन करना होगा |
  • इसके बाद आपको अपने आवेदन को अंतिम रूप दे का विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपको भरा हुआ आवेदन फॉर्म मिलेगा |
  • जहाँ आपको इसकी जाँच करके सभी प्रकार की स्वीकृति देनी होगी |
  • इसके बाद आपको अपने आवेदन को Submit करना होगा
  • अंत में भरे गए एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख ले |

Important Links

Online apply  Click HereMukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2022
For Login 
Click HereMukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2022

 

यह भी पढ़े

सारांश

मैं आशा करता हूँ की आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी, अगर आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी तो आप इसे लाइक करे और अपने दोस्तों, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी मिल सके |

धन्यवाद !!!

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *