Miss India 2022 Sini Shetty Biography in Hindi (मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी का जीवन परिचय):सिनी शेट्टी वो नाम जिसे कुछ दिन पहले तक बहुत कम लोग जानते थे लेकिन आज सिनी शेट्टी किसी पहचान की मोहताज नहीं है| सिनी को 3 जुलाई 2022 को मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले की विजेता घोषित किया गया था|
मिस इंडिया 2022 के ग्रेंड फिनाले में कुल 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमे सभी कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते हुए सिनी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया और सिनी शेट्टी रातो रात स्टार बन गई। खिताब जितने के बाद अधिकतर इंसान सिनी शेट्टी के जीवन में बारे में जानना चाहते है|
चलिए आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी के बारे में अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे|Miss India 2022 Sini Shetty Biography in Hindi
सिनी शेट्टी का जीवन परिचय | Sini Shetty Biography in Hindi

सिनी शेट्टी का जीवन परिचय: महाराष्ट्र के मुंबई शहर में जन्मी सिनी शेट्टी के पिता का नाम सदानंद शेट्टी और माता का नाम हेमा शेट्टी है| सिनी की कोई बहन नहीं है और उनका एक बड़ा भाई है जिसका नाम शिकीन शेट्टी है| सिनी शेट्टी के पिता सदानंद शेट्टी शिकिन होटल्स (Shikin Hotels Pvt Ltd) में फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम करते है| सिनी के बचपन की बात करें तो उन्हें शुरू से एक्टिंग और डांस करने का बहुत ज्यादा शौक था, इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है की महज 4 साल की उम्र में सिनी शेट्टी ने नृत्य करना शुरू कर दिया था।
Sini Shetty Personal Details
नाम | सिनी शेट्टी |
जन्म | 2000 |
उम्र (Age as on 2022) | 22 साल |
जन्मस्थान | मुम्बई, महाराष्ट्र |
गृहनगर | कर्नाटक |
धर्म | हिन्दू |
नागरिकता | भारतीय |
शैक | मॉडलिंग/डांसिंग/यात्रा करना |
चर्चा | मिस इंडिया 2022 का खिताब 21 वर्षीय सिनी शेट्टी ने अपने नाम किया है। |
Click Here |
शारीरिक स्थिति (Physical Status)
हाइट (लगभग) | 5′ 9″ ft |
वजन | 54 किग्रा |
शरीरिक बनावट | 34-26-34 |
आँखों का रंग | काला |
Sini Shetty Family
पिता | सदानंद शेट्टी |
माता | हेमा शेट्टी |
भाई | शिकिन शेट्टी |
Sini Shetty Education
सिनी शेट्टी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा मुंबई के सेंट डोमिनिक सेवियो विद्यालय से पूरी की उसके बाद उन्होंने एस के सोमैया डिग्री कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया था| एकाउंटिंग और फाइनेंस में बेचलर डिग्री हासिल करने के बाद फिलहाल सिनी शेट्टी चार्टर्ड फाइनेंसियल एनालिस्ट (CFA) का प्रोफेशनल कोर्स कर रही है|
स्कूल | सेंट डोमिनिक सेवियो विद्यालय, मुम्बई |
कॉलेज | एस.के. सोमैया डिग्री कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, कर्नाटक |
शैक्षिक योग्यता | स्नातक, चार्टर्ड फाइनेंसियल एनालिस्ट (CFA) (Pursuing) |
पुरस्कार | मिस इंडिया 2022, मिस इंडिया कर्नाटक 2022 |
सिनी शेट्टी का करियर (Sini Shetty Miss India 2022 Career )
बचपन से ही सीनी शेट्टी को डांस में बहुत ही रुचि थी जिसके कारण लगभग 4 वर्ष की उम्र से ही डांस करना और सीखना प्रारंभ कर दिया था। अपने शुरुआती जीवन के मात्र 14 वर्षों में इन्होंने अरंगेतरम और भारतनाट्यम जैसे शास्त्रीय नृत्यों का पूरा अध्ययन कर लिया था।सिनी शेट्टी के सोशल हैंडल इंस्टाग्राम से पता चलता है कि वह एक बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर हैं।
सिनी अभी कुछ साल पहले ही उन्होंने मॉडलिंग की शुरुआत की थी और बेहद कम समय में उन्होंने इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है| सिनी शेट्टी ने कई सारे टेलीविज़न विज्ञापनों और कई फेमस ब्रांडो जैसे एयरटेल, फ्री फायर और पैंटालून इत्यादि के प्रिंट शूट में भी काम करा है। मिस इंडिया का खिताब जितने से पहले सिनी ने मिस इंडिया कर्नाटक 2022 का खिताब जीता था, इसके बाद ही उन्होंने कर्नाटक की तरफ से मिस इंडिया 2022 में भाग लिया था|
सिनी शेट्टी के बारे में कुछ अनसुनी बातें –
ऊपर आपने सिस्नि शेट्टी से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की, अब हम आपको सिनी के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने वाले है जिनके बारे में बेहद कम इंसान जानते है|
- सिनी को बच्चपन से ही डांस का शोक था, सिनी एक भरतनाट्यम नृत्यांगना भी है और उन्होंने केवल 14 साल की उम्र में अरंगेत्रम पूरा किया था।
- सिनी शेट्टी ने कई सारे प्रसिद्ध हिप हॉप कोरियोग्राफरों से शिक्षा प्राप्त की है|
- सिनी को ट्रेवलिंग करना बहुत ज्यादा पसंद है, अब तक सिनी जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम इत्यादि देशो को घूम चुकी है|
- सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का ख़िताब जितने के साथ साथ टाइम्स मिस बॉडी ब्यूटीफुल और आईएनआईएफडी मिस टैलेंटेड का खिताब भी अपने नाम किया है|
- सिनी शेट्टी ने मई 2022 बैच में कोकोबेरी दिवा(Cocoaberry Diva) में सेकंड रनर-अप का स्थान हासिल किया था।
- सिनी शेट्टी को मॉडलिंग की प्रेरणा प्रियंका चोपड़ा से मिली है, सिनी शेट्टी प्रियंका को अपना आदर्श भी मानती है|
- सिनी शेट्टी को मूवी देखना भी पसंद हैए और उनकी पससंदीदा फिल्म है इनटू द वाइल्ड|
मिस इंडिया 2022 के टॉप 3 विजेता
मिस इंडिया के ग्रेंड फिनाले में 32 सुंदरियो ने हिस्सा लिया था, जिसमे सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का ख़िताब अपने नाम किया| ग्रेंड फिनाले में दूसरे नंबर पर राजस्थान की रूपल शेखावत और तीसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान रही|
मिस इंडिया 2022 के जज कौन थे ?
मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले 2022 में जजों की बात करें तो मैनेजमेंट ने छह सेलेब्स को इस फिनाले की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिनके नाम मलाइका अरोड़ा, रोहित गांधी, नेहा धूपिया, राहुल खन्ना, डीनो मोरिया और श्यामक डाबर थे। इन छह जजों के अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मिताली राज को भी जजों के साथ पैनल में शामिल किया गया था|

प्रेरणा (Inspiration)
हर किसी के जीवन में कोइ ना कोइ उनका आदर्श उनका आइडल होता हैं, क्या आपको पता हैं सिमी शेट्टी प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फेन हैं और यह अपनी सफलता का श्रेय प्रियंका चोपड़ा को देती हैं, सिमी का मानना हैं की प्रियंका चोपड़ा इनकी inspiration और आइडल हैं. वैसे सिमी शेट्टी को बॉलीवुड किंग शाहरुख खान को बहुत पसंद हैं और वो उनकी भी फेन हैं.
Sini Shetty Net Worth
सनी शेट्टी एक बेहतरीन डांसर और मॉडल के साथ-साथ एक प्रोडक्ट एग्जीक्यूटिव भी हैं। उन्होंने कई सारे टेलीविज़न विज्ञापनों और कई फेमस ब्रांडो जैसे एयरटेल, फ्री फायर और पैंटालून इत्यादि के लिए भी कामरशियल ऐड शूट किए हैं।
सिनी शेट्टी एक मॉडल के रूप में भी काम करती है और मेजर सोर्स आफ इनकम मॉडलिंग है, हालांकि उन्होंने कई सारे फेमस ब्रांडो के साथ साथ कई टेलीविजन एड्स में भी काम किया है।
सिनी शेट्टी की नेट वर्थ की बात करें तो आज के समय में उनकी नेट वर्थ तीन मिलियन (30 लाख) के करीब बताई जा रही है|
सिन्नी शेट्टी के ऑफिशल सोशल मीडिया एकाउंट्स
सिन्नी शेट्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी काफी ज्यादा फॉलोवर्स है, लेकिन जैसे ही वो मिस इंडिया 2022 की विजेता बनी है| उसके बाद उनकी फैन फोलोइंग बहुत तेजी से बढ़ रही है| सिनी शेट्टी के इंस्ट्राग्राम पर एक लाख से भी ज्यादा फैन फॉलोवर्स मौजूद है| अगर आप भी उन्हें इंस्ट्राग्राम पर फॉलो करना चाहते है तो निचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
FAQ – Miss India 2022 Sini Shetty Biography in Hindi
सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का खिताब कब जीता है?
सिनी शेट्टी ने 3 जुलाई 2022 को मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मिस इंडिया 2022 का ख़िताब जीता था।
सिनी की हाइट और वजन कितना है?
सिनी की हाइट 5 फीट 9 इंच और वजन 55 किलो है|
सिनी शेट्टी के पिता का नाम क्या है?
सिनी शेट्टी के पिता का नाम सदानंद शेट्टी है।
सिनी शेट्टी कितने साल की है?
22 साल