BPSC Syllabus in Hindi 2022 | BPSC Syllabus 2022 | बीपीएससी प्रारंभिक एवं मेन्स परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

BPSC Syllabus in Hindi 2022: इस पोस्ट में हम आपको BPSC syllabus in Hindi 2022 की पूरी जानकारी देने वाले हैं साथ ही साथ इससे जुड़ी सवाल जैसे- बीपीएससी में कौन कौन से सब्जेक्ट होते हैं, बीपीएससी के लिए उम्र सीमा क्या है, बिहार बीपीएससी का सिलेबस क्या है, BPSC में कौन–कौन से पोस्ट आते है, BSPC Exam Pattern 2022 के अनुसार कौन सा Books पढ़ना चाहिए, bihar bpsc syllabus in hindi, बीपीएससी में कितने एग्जाम होते हैं, बीपीएससी मेंस में कितने पेपर होते हैं आदि की जानकारी देने वाले हैं। अतः इस पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े।

BPSC Syllabus in Hindi 2022
BPSC Syllabus in Hindi 2022 | BPSC Exam Pattern

BPSC Full Form

BPSC का full form Bihar Public Service Commission है। बिहार लोक सेवा आयोग उड़ीसा और मध्य प्रदेश राज्यों से अलग होने के बाद 1 अप्रैल 1949 से अस्तित्व में आया था। पहले इसका मुख्यालय रांची हुआ करता था लेकिन झारखंड के अलग होने के कारण इसका मुख्यालय पटना शिफ्ट किया गया। बिहार में जितने भी बड़े बड़े अधिकारी जैसे- डीएसपी, एसपी, एसडीएम बनते है उनका चयन BSPC एग्जाम पास करने के बाद ही होता है हालाँकि इन सबका एक criteria होता है ये सब रैंक के हिसाब से पद दिया जाता है। विशेष रूप से राजस्व विभाग के पद एसडीएम (SDM) अधिकांश उम्मीदवारों की सर्वोच्च प्राथमिकता होती है।

Bihar BPSC Syllabus in hindi

इस लेख के माध्यम से आज आपको BPSC Syllabus 2022 की जानकारी देने वाले हैं जो परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होने वाला है। यदि आप भी BPSC 67th Prelims Exam 2022 की तैयारी कर रहे हैं और अभी तक आपको BPSC Syllabus 2022 In Hindi और BPSC Exam Pattern के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, तो आप इस लेख को अवश्य पूरा पढ़ें।

BPSC Syllabus In Hindi 2022- Overview

Exam Name Bihar Public Service Commission (BPSC)
BPSC Full FormBihar Public Service Commission
Post NameSub Divisional Officer, Rural Development Officer, District Sanapark Officer, Block Development Officer, etc
Level of ExamState Level
Selection Process Prelims, Mains, Interview 
Mode of Exam Offline
Questions TypePrelims: Multiple Choice Questions (MCQs)
Mains: Descriptive 
Official Websitewww.bpsc.bih.nic.in/BPSC Syllabus in Hindi 2022

BPSC Exam Pattern 2022

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के एग्जाम पैटर्न में Preliminary और main के एग्जाम के बाद साक्षात्कार होता है।‌ BPSC exam pattern निम्नलिखित है।

Prelims Examination

  • पहला चरण यानी प्रीलिम्स एक स्क्रीनिंग टेस्ट है।
  • प्रारंभिक परीक्षा में एक पेपर (सामान्य अध्ययन) शामिल है।
  • बीपीएससी प्रीलिम्स कुल 150 अंकों के लिए है और परीक्षा की अवधि 2 घंटे है ।
  • परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रीलिम्स में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQs) के होंगे।
  • बीपीएससी प्रीलिम्स में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

Mains Examination

  • सामान्य हिंदी – 100 अंक (न्यूनतम योग्यता अंक – 30 अंक)
  • सामान्य अध्ययन पेपर 1 – 300 अंक
  • सामान्य अध्ययन पेपर 2 – 300 अंक
  • एक वैकल्पिक विषय – 300 अंक
  • वैकल्पिक विषयों की संख्या 34 है।‌
  • पेपर 3 घंटे का होता है और वर्णनात्मक लिखित पेपर होता है।
  • बीपीएससी मेन्स में न्यूनतम योग्यता अंक हैं: सामान्य श्रेणी – 40%ओबीसी – 34%, महिला/ एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी – 32%
  • मेंस परीक्षा 900 अंको की होती है। mains examination पास आउट करने वाले और वरीयता सूची में अपना स्थान बनाने वाले को इंटरव्यू में कॉल किया जाता है।

InterviewBPSC Syllabus in Hindi 2022

  • व्यक्तिगत परीक्षा यानी साक्षात्कार का आयोजन किया जाता है।
  • बीपीएससी परीक्षा पैटर्न के अनुसार interview 120 अंकों का होता।
  • अंतिम मेरिट सूची मुख्य और साक्षात्कार में उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर बनाई जाती है।अंतिम मेरिट सूची 1020 अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।

BPSC Prelims Syllabus in Hindi

BPSC की प्रारंभिक परीक्षा सिर्फ जाँच परीक्षा होती है, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए होता है। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होते हैं तथा सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवम् बहुविकल्पीय (MCQs) होते है। मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों को मेरिट सूची में शामिल नहीं किया जाता है। BPSC Prelims Exam का उत्तर अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट (OMR Sheet) पर देना होता है। BPSC Pre Syllabus निचे दर्शाया गया है।

  • भूगोल
  • बिहार का भूगोल , प्रमुख नदी प्रणालियाँ
  • बिहार का इतिहास
  • भारतीय इतिहास और इसकी प्रमुख विषेशताएँ
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
  • भारत और बिहार में योजना
  • सामान्य विज्ञान
  • भारत का विकास
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व और घटनाएँ
  • आजादी के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था में बदलाव
  • भारत की स्वतंत्रता
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और बिहार की भूमिका
  • भारत में राष्ट्रवाद की प्रकृति
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में बिहार की भूमिका
  • भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था
  • भारतीय कृषि और प्राकृतिक संसाधनों की विशेषताएं

BPSC Mains Syllabus In Hindi

बीपीएससी मुख्य परीक्षा में कुल चार पेपर होते हैं, सभी पेपर वर्णात्मक (descriptive) होते है। फाइनल मेरिट लिस्ट के लिए सिर्फ मुख्य परीक्षा की तीन पेपर को शामिल किया जाता है। Mains Exam के चारों पेपर निम्नलिखित हैं:

  • सामान्य हिंदी – 100 अंक (न्यूनतम योग्यता अंक – 30 अंक) (Qualifying Paper)
  • सामान्य अध्ययन पेपर 1 – 300 अंक
  • सामान्य अध्ययन पेपर 2 – 300 अंक
  • एक वैकल्पिक विषय – 300 अंक
  • परीक्षा की अवधि – 3 घंटे और वर्णनात्मक लिखित पेपर होता है।

BPSC Syllabus in hindi Mains 2022 ( सामान्य हिंदी का पाठ्यक्रम)

यदि आप Pre Exam पास कर चुके है और मेरिट में बने रहना चाहते है तो आपको हिंदी विषय में पास होना अनिवार्य है। हिंदी में पास होने के लिए आपको 100 में से 30 नंबर लाने होते है। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होती है। अंकों का विवरण निम्न प्रकार है:-

  • निबंध- 30 अंक
  • व्याकरण- 30 अंक
  • वाक्य विन्यास- 25 अंक
  • संक्षेपण- 15 अंक

इस परीक्षा का उद्देश्य अभ्यर्थी द्वारा दिए गए प्रश्नों के उत्तर की शैली, शुद्ध एवं सरल रूप से अपने भावों को स्पस्ट करने की क्षमता की जाँच की जाती है। सामान्य हिंदी के परीक्षा में प्रश्न बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के 6 से 12वीं कक्षा के माध्यमिक (secondary) स्तर के होते है।

Note:- सामान्य हिंदी की तैयारी के लिए डॉ राघव प्रकाश और डॉ सविता पायवाल की व्यवहारिक सामान्य हिंदी या
डॉ पृथ्वीनाथ पांडेय की सामान्य हिंदी की पुस्तक से अध्ययन कर सकते हैं।

BPSC GS Paper 1 syllabus in hindi

  1. भारत का आधुनिक इतिहास और भारतीय संस्कृति।
  2. राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व का वर्तमान घटना चक्र।
  3. सांख्यिकी विश्लेषण आरेखन और चित्रण।
  • आधुनिक भारत (तथा बिहार के विशेष सन्दर्भ में) के इतिहास और भारतीय संस्कृति के अन्तर्गत लगभग उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य भाग से लेकर देश के इतिहास की रूप रेखा के साथ-साथ गाँधी, रवीन्द्र और नेहरू से भी प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • बिहार के आधुनिक इतिहास के संदर्भ में प्रश्न पाश्चात्य शिक्षा (प्रौद्योगिकी शिक्षा समेत) के आरम्भ और विकास से प्रश्न भी पूछे जाते हैं।
  • भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की भूमिका से संबंधित प्रश्न रहेंगे। ये प्रश्न मुख्यतः संथाल विद्रोह, बिहार में 1857 बिरसा का आन्दोलन, चम्पारण सत्याग्रह तथा 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन से संबंधित प्रश्न इस टॉपिक पर पूछा जाता है।
  • मौर्य काल तथा पाल काल की कला और पटना कलम चित्रकला की मुख्य विशेषताओं प्रश्न भी आते हैं।
  • सांख्यिकीय विश्लेषण आरेखन और सचित्र निरूपण से संबंधित विषयों में सांख्यिकीय आरेखन या चित्रात्मक रूप से प्रस्तुत सामग्री की जानकारी के आधार पर सहज बुद्धि का प्रयोग करते हुए कुछ निष्कर्ष निकालना और उसमें पाई गई कमियों, सीमाओं और असंगतियों का निरूपण करने की क्षमता का आंकलन भी होता है।

BPSC GS Paper 2 syllabus in hindi

  1. भारतीय राज्य व्यवस्था
    ● भारतीय राज्य व्यवस्था से संबंधित इस सेक्शन
    ● भारत तथा बिहार की राजनीतिक व्यवस्था से संबंधित प्रश्न होते हैं।
  1. भारतीय अर्थ व्यवस्था और भारत का भूगोल
    ● भारतीय अर्थ व्यवस्था और भारत तथा बिहार के भूगोल से संबंधित।
    ● भारत की योजना और भारत के भौतिक, आर्थिक और सामाजिक भूगोल से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
  1. भारत के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका और प्रभाव
    ● तीसरे खंड से भारत के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व और प्रभाव से संबंधित जो
    भारत तथा बिहार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व के बारे में कैंडीडेट्स के ज्ञान को आकाश
    जाता है।

Interview

BPSC Exam Pattern के अनुसार interview 120 अंकों का होता। उम्मीदवारों का अंतिम मेरिट सूची 1020 अंक (साक्षात्कार के 120 अंक और मुख्य परीक्षा के 900 अंक) अंकों के आधार पर बनाई जाती है। इंटरव्यू में निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान आदि की कुशलता को चेक किया जाता है। इंटरव्यू के माध्यम से आपका व्यक्तित्व देखते हैं।

इंटरव्यू में निम्नलिखित विषयों से संबंधित प्रश्न पूछते हैं:-

● बिहार और देश-विदेश की करंट घटनाक्रम के बारे में।
● ऐच्छिक विषयों के बारे में
● करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न
● किसी विशेष परिस्थिति और सिचुएशन पर प्रश्न
● एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, नौकरी क्यों करना चाहते हैं आपकी कमजोरी और आप की सोच
आदि पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं।
Note:- BPSC के interview के लिए महेश चंद्र राही की साक्षात्कार एवं व्यक्तित्व निर्माण की किताब है।

BPSC Syllabus in hindi pdf download 2022

Download BPSC Syllabus in Hindi 2022 (Updated) PdfBPSC Syllabus in Hindi 2022

Optional Subject (ऐच्छिक विषय का पाठ्यक्रम)

हिंदी, अंग्रेजी, कृषि विज्ञान, भूविज्ञान, समाजशास्त्र, प्राणी शास्त्र, भौतिक विज्ञान, मैथिली, भाषा, बांग्ला, पाली, फारसी, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, गणित जैसे कुल 34 विषयों में से कोई एक विषय
चुनकर उसमें परीक्षा देनी होती है। इस प्रश्न पत्र को 3 घंटे में करना होता है और इसका अधिकतम अंक 300 है।

BPSC syllabus in hindi book

सामान्य ज्ञान के पेपर I के मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए किताबों के बारे में जानकारी निम्नलिखित है-

  • राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व का वर्तमान घटना चक्र
  • आधुनिक इतिहास और भारतीय संस्कृति
  • राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व का वर्तमान घटना चक्र सांख्यिकी विश्लेषण आरेखन तथा चित्रण
  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधुनिक भारत के इतिहास के साथ ही बिहार के इतिहास के बारे में भी पूछा जाता है।
  • भारत का प्राचीन इतिहास की तैयारी करने के लिए राम शरण शर्मा, विपिन चंद्रा की बुक जिसे प्रारंभिक परीक्षा के लिए भी बताया गया है उसको आप मेंस के लिए भी अध्ययन कर सकते हैं। महात्मा गांधी रवीना टैगोर सुभाष चंद्र बोस जवाहरलाल नेहरू आदि के बारे में भी स्पेक्ट्रम पब्लिकेशंस की गांधी, नेहरू, टैगोर तथा आधुनिक भारत के अन्य प्रसिद्ध व्यक्तित्व अध्ययन करना चाहिए।
  • बिहार के मॉडर्न हिस्ट्री के लिए इम्त्याज अहमद की बिहार: एक परिचय बुक से स्टडी कर सकते हैं।
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की घटनाओं की जानकारी के लिए घटनाचक्र, समाचार पत्र, प्रतियोगिता दर्पण, जनसत्ता, प्रभात अखबार से भी पढ़ सकते हैं।
  • इसके अलावा हिंदू और द इंडियन एक्सप्रेस अखबार का अध्ययन करना भी लाभकारी रहता है।
  • स्टेटस एंड डाटा इंटरप्रिटेशन (सांख्यिकी) (statistics) के लिए spectrum publication की किताब पढ़ सकते हैं।

सामान्य ज्ञान के पेपर II के मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए किताबों के बारे में जानकारी निम्नलिखित है-

  • भारतीय राज्यव्यवस्था की तैयारी के लिए एम.लक्ष्मीकांत की किताब पढ़ना चाहिए।
  • भारतीय- अर्थव्यवस्था के लिए प्रारंभिक परीक्षा वाले सेक्शन में बताये गये किताब का अध्ययन करें।
  • भारत का भूगोल के लिए आप मजीद हुसैन की किताब का अध्ययन कर सकते हैं।
  • राजव्यवस्था और अर्थव्यवस्था भूगोल में करंट अफेयर्स से संबंधित सवाल बिहार से संबंधित सवाल होते हैं इसलिए प्रारंभिक परीक्षा के लिए बताए गए किताब से अध्ययन कर सकते हैं।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी की तैयारी के लिए दृष्टि प्रकाशन की समान विज्ञान एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी स्पेशल बुक फॉर बिहार इसे पढ़ना चाहिए। करंट अफेयर्स की मैगजीन पर नजर रखनी चाहिए इस से सम्बंधित जानकारी उसमें होती है।

BPSC Syllabus In Hindi 2022 FAQ’s

Q1. BPSC में कितने एग्जाम होते हैं?

Ans. BPSC में Pre और Mains को मिलाकर कुल 5 exam होते हैं।

Q2. बीपीएससी के लिए सिलेबस क्या हैं?

Ans. सामान्य विज्ञान ,राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाएं, बिहार का इतिहास और भारतीय इतिहास, भूगोल
बिहार का भूगोल, भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था, स्वतंत्रता के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था में परिवर्तन,
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और बिहार की भूमिका, सामान्य मानसिक क्षमता

Q3. BPSC में कौन–कौन से पोस्ट आते है ?

Ans. 1. बिहार प्रशासनिक सेवा 2. बिहार पुलिस सेवा 3. बिहार वित्तीय सेवा  4. उत्पाद निरीक्षक  5. ग्रामीण विकास अधिकारी 6. जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी  7. रोजगार अधिकारी  8. बिहार श्रम सेवा  9. गन्ना अधिकारी।

Q4. बिहार बीपीएससी का सिलेबस क्या है?

Ans. इसकी जानकारी ऊपर पोस्ट में दी गयी है।

Q5. बीपीएससी का उम्र सीमा क्या है?

Ans. बीपीएससी के लिए न्यूनतम उम्र सीमा – 21 वर्ष , अधिकतम उम्र सीमा – 42 वर्ष है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *