Bihar Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana | Bihar Free Electric Cycle Yojana 2022 | Bihar Free Divyang Tricycle Yojana 2022 (official website, benefits,Purpose, eligibility criteria, documents, helpline number, last date, how to apply, beneficiaries, application form, registration, portal) बिहार मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना 2022 | बिहार फ्री इलेक्ट्रिक साइकिल योजना 2022 (आधारिक वेबसाइट, उद्देश्य, लाभ, पात्रता दस्तावेज, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर, लाभार्थी, आवेदन फॉर्म, रजिस्ट्रेशन, अप्लाई, ऑनलाइन पोर्टल)
Bihar Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana : बिहार सरकार ने प्रदेश के दिव्यांग जनों की सहायता के लिए बिहार मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के लगभग दस हजार दिव्यांगों को सरकार मुफ्त में बैटरी चलित ट्राइसाइकिल (Electric Tricycle) प्रदान करेगी। अगर आप या आपके परिवार-दोस्तों में कोई दिव्यांग है, तो वह इस योजना का लाभ उठा सकता है। इस आलेख में आगे हम Bihar Free Divyang Tricycle Yojana 2022 की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

अगर आप एक छात्र हैं और UPSC,BPSC एवं अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तथा केंद्र और राज्य सरकार की नई पुरानी योजनाओं की जानकारी की तलाश कर रहे हैं तो ये पोस्ट आपके लिए है। हाल ही में बिहार सरकार ने एक ऐसी योजना लॉन्च की है जिसके तहत बिहार राज्य के करीब १० हज़ार दिव्यांगों को मुफ्त में साइकिल प्रदान किया जायेगा।
Bihar Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana 2022 | Bihar Free Divyang Tricycle Yojana 2022
बिहार सरकार ने राज्य के दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने के लिए Free Divyang Tricycle Yojana 2022 की शुरुआत की है। इस योजना का संचालन समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के द्वारा किया जा रहा है। दिव्यांगजन साइकिल योजना के तहत राज्य के 10,000 दिव्यांगों को मुफ्त में बैटरी चलित ट्राइसाइकिल देने का लक्ष्य रखा गया है। अगर आप या आपके परिवार में कोई ऐसा दिव्यांग है, जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक तथा दिव्यांगता 60% से ज्यादा है तो वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है।
Bihar Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana का “लाभ पहले आओ पहले पाओ” के तहत दिया जाएगा। इस योजना के लिए प्राप्त सभी आवेदनों की जाँच जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक व संबंधित आधिकारी करेंगे। आवेदन सही पाए जाने के बाद लाभार्थी को बैटरी चलित टाईसाइकिल प्रदान की जाएगी।
अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो जितनी जल्दी हो सके आवेदन कर दें। आगे हमने इस योजना के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बताई है। इसे पढ़ने के बाद आप भी बिल्कुल फ्री में घर बैठे Bihar Divyang E-Tricycle Online Form भर सकते हैं।
मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना के प्रमुख तथ्य
- बिहार मुख्यमंत्री दिव्यांग ई-ट्राइसाइकिल योजना बिहार राज्य के दिव्यांगजनों को मुफ्त बैटरी चलित ट्राइसाइकिल देने के लिए लाई गई है।
- इस योजना के प्रथम चरण में राज्य के 10,000 दिव्यांगों को ई-ट्राइसाइकिल वितरित की जाएगी।
- इस योजना के लिए कैबिनेट ने चालू वित्तीय वर्ष में 42 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी है।
- प्रत्येक ई-ट्राइसाइकिल पर औसतन 42,000 रूपये खर्च किए जाएंगे।
- इस योजना का लाभ कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और रोजगार/काम करने वाले ऐसे लोगों को मिलेगा जिसका कॉलेज या कार्यस्थल उसके घर से कम-से-कम 3 किलोमीटर दूर हो।
- इस योजना का संचालन समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना के अंतर्गत संबल योजना में किया जा रहा है।
- इस योजना का लाभ दिव्यांग जनों को “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर दिया जाएगा।
Bihar Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana 2022(Benefits)
- Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana का लाभ राज्य के 10,000 दिव्यांगों को दिया जाएगा।
- इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें दिव्यांगों को बैटरी से चलने वाली ट्राइसाइकिल बिल्कुल मुफ्त में दी जाएगी। पहले हाथ से चलाने वाली ट्राइसाइकिल मिलती थी, जिसे चलाना काफी मुश्किल होता थी।
- इस बैटरी चलित ई-ट्राइसाइकिल से समय और श्रम दोनों की बचत होगी।
- कई दिव्यांगजन परिवहन की अच्छी सुविधा उपलब्ध न होने के कारण 12वीं के बाद कॉलेज नहीं जा पाते थे। ऐसे में योजना दिव्यांगों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करेगी। वे ई-ट्राइसाइकिल की सहायता से आसानी से कॉलेज जा पाएंगे।
- इस योजना का लाभ 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे दिव्यांगों को भी मिलेगा जो बाहर कोई नौकरी या रोजगार करने जाते हैं। इस बैटरी चलित ट्राइसाइकिल का इस्तेमाल वो अपने कार्यस्थल पर जाने के लिए कर सकते हैं।
- यह योजना राज्य के दिव्यांग छात्रों व रोजगारपरक लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी।
मुख्यमंत्री दिव्यांग साइकिल योजना के लाभ उठाने के आवश्यक पात्रता व शर्तें:
- आवेदक/आवेदिका बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की दिव्यांगता न्यूनतम 60% (चलंत दिव्यांग) हो।
- परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 2 लाख या इससे कम हो।
- आवेदक/आवेदिका की आयु कम से कम 17 वर्ष हो।
- आवेदक/आवेदिका कॉलेज में पढ़ाई करते हों या फिर वह कोई रोजगार करते हों।
- कॉलेज या कार्यस्थल से घर की दूरी न्यूनतम 3 किलोमीटर होनी चाहिए।
Bihar Free Divyang Tricycle Yojana 2022 का लाभ कौन लोग नहीं ले सकते हैं?
- ऐसे दिव्यांगजन जिसकी आयु 17 वर्ष से कम हो।
- परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से ज्यादा हो।
- परिवार में पहले से कोई चारपहिया वाहन हो।
- घर से कॉलेज/शिक्षण संस्थान या कार्यस्थल की दूरी 3 किलोमीटर से कम हो।
- इस योजना का लाभ अगर एक बार ले चुके हैं, तो दुबारा 10 वर्ष के बाद ही मिलेगी।
Bihar Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana 2022 (Documents)
अगर कोई दिव्यांगजन बिहार मुख्यमंत्री दिव्यांग ट्राइसाइकिल योजना 2022 का लाभ लेना चाहते हैं, तो उनके पास निम्नलिखित दस्तावेज जरूर होने चाहिए :
- दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (जिसमें न्यूनतम 60% चलंत दिव्यांगता लिखा हो)
- आधार कार्ड
- आवासीय प्रमाण-पत्र
- आय प्रमाण-पत्र
- जाति प्रमाण-पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाईल नंबर
- अगर आवेदक/आवेदिका कॉलेज में पढ़ते हों तो वहाँ का प्रमाण-पत्र या आईडी कार्ड
- अगर आवेदक/आवेदिका कोई काम करते हों तो कार्यस्थल का पहचान-पत्र
Bihar Free Divyang Tricycle Yojana 2022 के लिए आवेदन (Registration)
अगर आप बिहार मुख्यमंत्री दिव्यांगजन ट्राइसाइकिल योजना 2022 के लिए पात्र हैं तथा आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं, तो ऑनलाइन आवेदन करके मुफ्त ई-ट्राइसाइकिल प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन आप घर बैठे अपने मोबाईल/कंप्यूटर की सहायता से कर सकते हैं या फिर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Mukhyamantri Divyang Free E-Tricycle Yojana 2022 Online Apply Process Step-by-Step :
- सबसे पहले समाज कल्याण के आधिकारिक वेबसाइट – online.bih.nic.in पर जाएं। होम पेज पर आपको “मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना” का एक विकल्प दिखेगा, इसपर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आप फॉर्म भरने के लिए दिए गए दिशानिर्देशों को पढ़ सकते हैं और फिर “Click here to Register” पर क्लिक करें। क्लिक करते ही दिव्यांगजन ई-ट्राइसाइकिल योजना का Online Application Form खुल जाएगा।
- आप सीधा इस लिंक – http://online.bih.nic.in/SWF/SWFTC/Register.aspx पर क्लिक करके भी Online Application Form पर जा सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में आपसे कुछ जानकारियाँ जैसे- लाभार्थी का नाम, पिता/पति का नाम, जन्म-तिथि एड्रेस आदि मांगी जाएगी। इसे अच्छी तरह से भरें।
- आधार नंबर भरकर “Validate Aadhaar Form Server” पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना ईमेल आईडी, मोबाईल नंबर, पासवर्ड, कैप्चा भरकर “I agree to provide…” के सामने टिक लगाएं। फिर अंत में “Register” पर क्लिक करें।
- Register क्लिक करते ही आपका Registration Successful हो जाएगा। यहाँ आपको यूजरनेम और पासवर्ड भी दिखेगा, इसे Save करके रख लें। फिर Click here to Login पर क्लिक करके अपना Username और Password डालकर लॉगिन करें।
- इसके बाद अपना Mobile Number डालें और OTP डालकर Verify करें।
- इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा। इसमें Online Application पर क्लिक करके बाकी बचे Details को भरें और अंत में Save पर क्लिक करें। Save करने के बाद Go to Home पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना Photo, Signature और बाकी सभी Documents एक-एक कर अपलोड करें।
- सारे डिटेल्स भरने और दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद उसके सामने बना Box में Green Tik लग जाएगा। अंत में Finalize Application Form पर क्लिक करके Final Submit पर Yes करें।
- इस तरह आप आसानी से Bihar Mukhyamantri Divyang Free E-Tricycle Yojana 2022 के लिए Online Application Form भर सकते हैं।
Bihar Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana 2022 Helpline Number :
इस आलेख में हमने बिहार मुख्यमंत्री दिव्यांग ट्राइसाइकिल योजना के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकरियाँ दी है। फिर अगर आपके मन में कोई प्रश्न या शिकायत हो अथवा Online Apply करने में कोई समस्या आ रही हो तो आप नीचे दिए गए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर या ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं :
• Helpline Number : 0612-2200125 (Mon-Fri 9:30 AM to 6:00 PM)
• Email ID : diremppd-bih@gov.in
Important Links
इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी के लिए Join Telegram Group | Click Here |
Bihar Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana Official Website | Click Here |
Bihar Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana Application Form Guidelines | Click Here |
Bihar Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana Apply Online (Direct Link) | Click Here |
Check Other Govt Jobs | Click Here |
Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana 2022 – FAQs
Q1. ️Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana क्या है?
Ans. बिहार सरकार ने राज्य के दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने के लिए Bihar Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana की शुरुआत की है।यह योजना राज्य के दिव्यांग छात्रों व रोजगारपरक लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी।
Q2. Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana का लाभ कैसे मिलेगा ?
Ans. इसके लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवदेन करना होगा।
मुझे उम्मीद है आपको हमारे द्वारा Bihar Mukhyamantri Divyang Cycle Yojana के संबंध में दी गई जानकारी पसंद आई होगी। अगर पसंद आई हो तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें। अगर आपका कोई सवाल, सुझाव या शिकायत हो तो कहें कमेंट करके बताएं।
हम ऐसे ही नई नई सरकारी नौकरी,योजना से सम्बंधित पोस्ट आप लोगों के लिए लिखते रहते हैं आप मेरे वेबसाइट sarkarifreejobalert.com को ब्राउज़र में बुकमार्क कर ले ताकि आप सरकारी नौकरी, सरकारी योजना के बारे में ताज़ा जानकारी ले सके।